सिकंदराराऊ (हसायन) 15 फरवरी | हिन्दूओं में जागृति ना होने की वजह के कारण आज हमारे देश का हिंदू बटा हुआ है।हिन्दुओं के अलग अलग जाति धर्म के रूप में विभाजन होने की वजह से ही आज हिन्दू अभी तक एकजुट नही हो पा रहा है।हिन्दुओं के एकजुट न होने की वजह से ही हमारे देश में कुछ राजनीतिक दल हिंदुओं का विभाजन करके अपनी राजनीतिक रोटियां सेकते रहते हैं।हिंदू को अब एकजुट ही रहना होगा।इसी के संबंध में हमारे संघ द्वारा हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है।जिससे हिन्दुओं में जागृति उत्पन्न हो सके।उक्त उदगार कस्बा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय तिराहा मार्ग पर स्थित एक वैवाहिक शादी समारोह कार्यक्रम स्थल परिसर में आयोजित हुए हिंदू सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग शारीरिक प्रमुख अमरवीर सिंह ने व्यक्त किए गए।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय स्वयं सेवकों के द्वारा राष्ट्रीय स्तर के दिशा निर्देश पर हिंदू सम्मेलन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला के विभाग शारीरिक प्रमुख अमरवीर सिंह उपस्थित रहे।जिला सहकार्यवाह प्रदीप गर्ग के द्वारा उपस्थित स्वयं सेवकों को संबोधित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता किशन स्वर्णकार द्वारा की गई और कार्यक्रम प्रभारी लालो उपाध्याय द्वारा कार्यक्रम की व्यवस्था की गई।कार्यक्रम में मातृशक्ति के रूप प्रजा पिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय लोटस हाउस की संचालन कर्ता बी.के. उमा बहन ने ओम शांति संस्था की माता बहनों के साथ कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई।कार्यक्रम में नगर संघचालक संदीप गुप्ता, जिला की घुमंतू प्रमुख रामकुमार वार्ष्णेय,भवेश कुमार सेंगर,विनोद कुमार,संजू गुप्ता,ओम शर्मा,बबलू,देवेंद्र कुमार शर्मा उपस्थित रहे।
Check latest article from this author !
प्राचीन शिव मंदिर पर हिन्दू सम्मेलन आयोजित, एकजुटता का आह्वान
February 15, 2026
Related Posts
Recent Posts
सिकंदराराऊ में कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क
February 15, 2026
प्राचीन शिव मंदिर पर हिन्दू सम्मेलन आयोजित,
February 15, 2026
श्री ब्रजेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर
February 15, 2026
सादाबाद : शिवलिंग पर जल चढ़ाने को
February 15, 2026
सादाबाद : महाशिवरात्रि पर मंदिरों में कांवर
February 15, 2026
सादाबाद : तीसरी मंजिल से गिरी बालिका,
February 15, 2026
सिकंदराराऊ में निकली भव्य शिव शक्ति संकीर्तन
February 15, 2026
Weather
Hathras
9:43 pm,
Feb 15, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
















