Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 फरवरी । हाथरस जिले से होकर बैंगलौर जा रही एक पैसेंजर ट्रेन में उस समय हंगामा मच गया जब एक युवक ने टिकट मांगने पर टीटीई (ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर) से अभद्रता करते हुए हमला कर दिया। मामला हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर आकर शांत हुआ, जहां आरोपी को रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, युवक लालकुआं से बैंगलौर के लिए यात्रा कर रहा था। जब टीटीई ने उससे टिकट दिखाने को कहा तो उसने टिकट नहीं दिखाया और कथित रूप से नशे की हालत में हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि उसने टीटीई से धक्का-मुक्की की और हमलावर हो गया। हंगामे के दौरान युवक अपनी सीट छोड़कर दूसरे यात्री की सीट पर पहुंच गया और एक पैसेंजर का गला दबा दिया। इससे कोच में अफरा-तफरी मच गई। तत्पश्चात टीटीई व अन्य यात्रियों ने मिलकर युवक को काबू में किया और ट्रेन के टॉयलेट के पास बैठा दिया। कंट्रोल रूम को सूचना दिए जाने के बाद जैसे ही ट्रेन हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पहुंची, रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। टीटीई और कोच अटेंडेंट ने आरोपी युवक को नीचे उतारकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस हिरासत में भी युवक का व्यवहार आक्रामक रहा और उसने एक पुलिसकर्मी के गाल पर थप्पड़ मार दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के चलते कुछ समय तक ट्रेन में तनावपूर्ण माहौल बना रहा, हालांकि समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page