Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 फरवरी । शनिवार रात पशुओं के अवशेषों से लदी एक केंटर गाड़ी को लेकर हंगामा हो गया। बदबू आने की सूचना पर पहुंचे गोसेवकों ने गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलते ही चंदपा पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मीतई निवासी श्री कृष उर्फ पुजारी अलीगढ़ की एक गाड़ी चलाता है। बताया गया कि वह झारखंड से पशुओं के सूखे अवशेष लेकर संभल जा रहा था। देर रात चालक ने गाड़ी को अपने गांव मीतई स्थित एक खेत में खड़ा कर दिया। गाड़ी से तेज बदबू आने पर किसी ने इसकी सूचना गोसेवकों को दे दी। सूचना मिलते ही गोसेवक मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित होकर गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। हालात को देखते हुए पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया। पशु चिकित्सक नरेंद्र चौहान को बुलाकर अवशेषों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। बताया गया कि गाड़ी से संबंधित कंपनी के कागजात भी मौके पर मिले हैं, जो प्रथम दृष्टया नियमों के अनुरूप प्रतीत हो रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अमित पाठक (सीओ सादाबाद) भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, सैंपल परीक्षण हेतु भेज दिए गए हैं तथा मौके पर मिले दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page