Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 फरवरी । बीती रात करीब 12:30 बजे चंदपा कोतवाली क्षेत्र में एनएच-आई पर गांव संटीकारा के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। आगरा की ओर जा रही एक कार पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी, जिससे कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

सूचना मिलते ही चंदपा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान दो की मौत हो गई, जबकि अन्य का इलाज किया गया। बताया गया कि वलिकेश्वर नगर थाना कमला नगर, आगरा निवासी परिवार हाथरस से वापस आगरा लौट रहा था। संटीकारा के पास आगे चल रही कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली में उनकी कार पीछे से टकरा गई। हादसे में कृष्णा पुत्र आकाश अग्रवाल (8 वर्ष), आदि पुत्र विशाल गोयल (15 वर्ष), आशी पुत्री विशाल अग्रवाल (12 वर्ष), चारु पत्नी विशाल (32 वर्ष) तथा विशाल पुत्र नरेश कुमार निवासी वलिकेश्वर, आगरा घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान कृष्णा (8 वर्ष) और आदि (15 वर्ष) ने दम तोड़ दिया। दोनों बच्चों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही दोनों के शव आगरा ले गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page