Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 फरवरी । जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है । कांवड़ लेकर लौट रहे युवक को पीछे से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान अलीगढ़ ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कस्बा मुरसान के मोहल्ला व्यापारी निवासी 28 वर्षीय अजय कुमार पुत्र राजवीर सिंह अपने साथियों के साथ रामघाट से कांवड़ लेने गए थे। कांवड़ियों की मदद के लिए वह जनपद अलीगढ़ के कस्बा इगलास पहुंचे थे। वहां से कांवड़ लेकर मुरसान लौटते समय मुरसान-इगलास रोड पर गांव मई के पास पीछे से आए एक बाइक सवार ने अजय को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अजय गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। साथियों ने तत्काल उन्हें कस्बा मुरसान के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी स्थिति में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। परिजन और मोहल्ले के लोग अजय को उपचार के लिए अलीगढ़ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पोस्टमार्टम हाउस पर परिवार व मोहल्ले के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक अजय कुमार कस्बा मुरसान में कॉस्मेटिक का हाथठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। अपने पीछे वे पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

बिलखते हुए छोड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page