Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 फरवरी । हाथरस में युवाओं और व्यापारियों ने राष्ट्रीय स्वर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैय्या के समर्थन में जुलूस एवं कैंडल मार्च निकाला। शहर में “मैं हूं पंकज धवरैय्या” और “कौन है पंकज धवरैय्या” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। सैकड़ों की संख्या में युवा बाजार क्षेत्र में मार्च करते नजर आए और समर्थन में नारेबाजी की। जानकारी के अनुसार, पंकज धवरैय्या 7 फरवरी को यूजीसी एवं एससी-एसटी एक्ट के विरोध में ‘सनातन स्वाभिमान पदयात्रा’ हाथरस से दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय तक ले जाने वाले थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें घर पर ही रोक दिया। इसके बाद से वे कंचन नगर स्थित अपने आवास के बाहर धरने पर बैठे हैं। धरना आठवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं सवर्ण समाज के लोग उनसे मिलने पहुंचे और समर्थन जताया। कैंडल मार्च में विशाल पौरुस, अक्षय पौरुस, गौरव उपाध्याय, संदीप तिवारी, कप्तान बघेल, अर्जुन प्रजापति, संजीव उपाध्याय, राजेश गौड़ सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने यात्रा की अनुमति देने की मांग की। मामले को लेकर शहर में चर्चा का माहौल है और सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा तेजी से प्रसारित हो रहा है। प्रशासन की ओर से फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page