
हाथरस 14 फरवरी । महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर शहर में विशाल कांवड़िया शिविर का आयोजन शिव दुर्गेश वाटिका, चोबे वाले महादेव फाटक के सामने, मैंडू रोड पर किया गया। शिविर में कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के लिए ठहरने, प्रसाद वितरण, जलपान और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आयोजन समिति द्वारा सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं की सहायता की जा रही है। इस अवसर पर प्रवीण कुमार गोयल, अमित कुमार गोयल, अनुराग गोयल, मोनू पंडित एवं पीयूष अग्रवाल सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं की देखरेख कर रहे हैं।















