Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 फरवरी । हाथरस में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) को नया युवा नेतृत्व मिला है। संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे मंगलेश यादव को युवा जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके मंगलेश यादव के मनोनयन से संगठन में खुशी और उत्साह की लहर है। प्रदेश नेतृत्व ने उन पर पूर्ण विश्वास जताते हुए युवा शक्ति को संगठित करने की जिम्मेदारी सौंपी है। नवनियुक्त युवा जिला अध्यक्ष मंगलेश यादव ने कहा कि किसानों के अधिकारों की मजबूती से पैरवी की जाएगी और प्रशासन तक किसानों की आवाज प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाएगी। उन्होंने संगठन की गरिमा और अनुशासन बनाए रखने का भरोसा दिलाते हुए फसलों के उचित मूल्य के लिए संघर्ष तेज करने की बात कही।उन्होंने यह भी कहा कि सिंचाई व्यवस्था में सुधार, बिजली आपूर्ति की समस्या, खाद-बीज की उपलब्धता जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही संगठन के आंदोलन और कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का आश्वासन दिया।सर्वसम्मति से हुए इस मनोनयन पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page