
हाथरस 14 फरवरी । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हाथरस नगर इकाई द्वारा “नगर खेल कुम्भ” का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें नगर के विभिन्न इंटर कॉलेजों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर अध्यक्ष मुकेश भारद्वाज ने माता सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। छात्र वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा 9 के लव शर्मा (सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लेवर कॉलोनी), कक्षा 10 के अभी सेक्सरिया इंटर कॉलेज के छात्र तथा कक्षा 12 के जयंत चौधरी (सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लेवर कॉलोनी) ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा 9 व 10 में दिव्या अग्निहोत्री (सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लेवल कॉलोनी) तथा कक्षा 11 व 12 में गुंजन शर्मा (रामचंद्र कन्या इंटर कॉलेज) ने प्रथम स्थान हासिल किया। सभी प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा, जबकि द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सभी प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिताओं का संचालन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लेवर कॉलोनी की खेल शिक्षिका हरी सागर एवं पीटीआई नितिन शर्मा ने किया। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री सर्वेश शर्मा, प्रांत एसएफडी सह संयोजक आकाश शर्मा, जिला मीडिया सह संयोजक बाशू वार्ष्णेय, कार्यक्रम संयोजक एवं खेलो भारत संयोजक अमन प्रजापति, सह संयोजक व नगर सह मंत्री चंचल कुशवाहा एवं श्याम गौतम, संचालिका शिल्पी शर्मा, नगर खेलो भारत सह संयोजक नितिन कुशवाहा व गौरव पाठक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आगरा मार्ग के आचार्य जितेंद्र पाठक एवं एमएलडीवी इंटर कॉलेज के संगीत शिक्षक भी छात्रों को प्रतिभाग हेतु साथ लेकर पहुंचे।















