Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 फरवरी । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार, 15 फरवरी को दोपहर 1 बजे से भगवान भोलेनाथ की कृपा से भव्य बाल कांवड़ सेवा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में सोमनाथ महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख बाजार मार्गों से निकलेगी। इस दिव्य आयोजन में 21 नन्हे शिवभक्त कांवड़ लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे और नगरवासियों को भक्ति, संस्कार एवं सनातन संस्कृति का संदेश देंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करना तथा समाज में श्रद्धा और सद्भाव को प्रोत्साहित करना है। यात्रा के दौरान सुरक्षा, प्राथमिक उपचार और जलपान की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करें और इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें। कार्यक्रम के अंत में भगवान भोलेनाथ से नगरवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page