Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 14 फरवरी । महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान महाकाल शिव और माता पार्वती के विवाहोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार 15 फरवरी को भव्य शिव बारात शोभायात्रा निकाली जाएगी। महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। राधा माधव सेवा समिति के तत्वावधान में नगर के मोहल्ला अहीरान स्थित प्राचीन शिव मंदिर से भगवान शिव की भव्य बारात निकलेगी। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, भक्तों की टोली और भगवान शिव के स्वरूप शामिल रहेंगे। शिव बारात के आयोजक राधा माधव सेवा समिति के पदाधिकारियों ने नगर एवं देहात क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान शिव के विवाहोत्सव को भव्य और सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page