सिकंदराराऊ (हसायन) 14 फरवरी । कोतवाली परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को समाधान दिवस आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में द्वितीय शनिवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद्र गौतम के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह व्यवस्था मुख्यमंत्री के निर्देश पर लागू की गई है, जिसके तहत थाना स्तर पर जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाता है। समाधान दिवस प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित हुआ। इस दौरान तहसील स्तर के प्रशासनिक अधिकारी, कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मी, राजस्व विभाग के हल्का लेखपाल तथा राजस्व निरीक्षक रामनरेश उपस्थित रहे। हालांकि निर्धारित समयावधि में कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई। कार्यक्रम के दौरान पुलिस व राजस्व कर्मी फरियादियों के आने की प्रतीक्षा करते नजर आए। प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि अपनी समस्याओं के समाधान हेतु समाधान दिवस का लाभ अवश्य उठाएं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
भारत स्काउट एंड गाइड ने कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर का आयोजन किया
February 14, 2026
Related Posts
Recent Posts
भारत स्काउट एंड गाइड ने कांवड़ियों की
February 14, 2026
हाथरस में पुलवामा शहीदों की स्मृति में
February 14, 2026
शारदा यूनिवर्सिटी में फार्मेसी में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन
February 14, 2026
संस्कृति विश्वविद्यालय में हुआ अखिल भारतीय कवि
February 14, 2026
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के युवा जिलाध्यक्ष
February 14, 2026
महाशिवरात्रि पर निकलेगी बाल कांवड़ सेवा यात्रा,
February 14, 2026
हसायन : महाशिवरात्रि पर्व पर निकाली जाएगी
February 14, 2026
Weather
Hathras
7:51 pm,
Feb 14, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

















