Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 14 फरवरी । हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव महौं स्थित संतोष कुमार हरभेजी चंदेल इंटर कॉलेज में शनिवार को पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में कैंडल प्रज्वलित कर अमर शहीदों को नमन किया गया। प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार चंदेल ने कहा कि 14 फरवरी का दिन देश के लिए काला दिवस के रूप में याद किया जाता है। पुलवामा हमले में हमारे वीर जवानों को एक षड्यंत्रकारी तरीके से निशाना बनाया गया, जिसमें अनेक जवान शहीद हो गए। उन्होंने कहा कि यह दिन देशवासियों के मन में हमेशा शहीद दिवस के रूप में गूंजता रहेगा और हमें अपने वीर सैनिकों के बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए। पुलवामा शहीद दिवस के अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों के साथ शहीदों के बलिदान को याद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page