
हाथरस 13 फरवरी । रेवेन्यू बार एसोसिएशन हाथरस की बैठक शुक्रवार को अधिवक्ता कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बार अध्यक्ष सत्यप्रकाश वर्मा ने की तथा संचालन सुदर्शन शर्मा ने किया। बैठक के उपरांत अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में तहसीलदार लक्ष्मी नारायण वाजपेयी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जनपद रामपुर के अधिवक्ता फारुख अहमद की निर्मम हत्या करने वालों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई। साथ ही मृतक अधिवक्ता के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग उठाई गई। अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि मांगें शीघ्र पूरी नहीं की गईं तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में प्रमोद गोस्वामी, राजू सिंह, ललित कुमार, रजनीश गौतम, लाखन सिंह लार्ड, अवधेश शर्मा, शशांक पचौरी, जमुना प्रसाद शर्मा, उमेश चंद्र शर्मा, राकेश चौधरी, राजकुमार अग्निहोत्री, अशोक कुमार शर्मा, आदर्श सक्सेना, नितिन यादव, नरेश कुमार सिंह, मनोज भारद्वाज, अमन शर्मा, प्रशांत अग्निहोत्री, उपेंद्र पाठक सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

















