Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 फरवरी । शहर के वसुंधरा एन्क्लेव स्थित पूर्व सांसद राजेश कुमार दिवाकर के कैंप कार्यालय में अनुभवी कंप्यूटर ऑपरेटर, कार्यालय प्रभारी एवं सोशल मीडिया संचालन हेतु एक पद पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थी को योग्यता एवं अनुभव के आधार पर 10,000 से 20,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। संबंधित कार्य में अनुभवी अभ्यर्थियों को वरीयता प्रदान की जाएगी। साक्षात्कार 19 फरवरी 2026 को अपराह्न 12 बजे से 2 बजे तक कैंप कार्यालय A-44, वसुंधरा एन्क्लेव, मुरसान रोड, हाथरस पर आयोजित होगा। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय शैक्षिक योग्यता एवं अनुभव प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां साथ लाना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 9528276887 पर अपराह्न 12 बजे से 5 बजे के बीच संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page