Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 फरवरी । कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के अंतर्गत विकास कार्यों की खराब रैंकिंग को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अतुल वत्स ने करते हुए संबंधित विभागों को जनपद की रैंकिंग में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत राज अधिकारी तथा शादी अनुदान योजना, नमामि गंगे और ओडीओपी योजना से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे विभागीय कार्यों में तेजी लाते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, जिससे जनपद की स्थिति में सुधार हो सके। उपायुक्त उद्योग को योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। फैमिली आईडी निर्माण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने विशेष अभियान चलाकर छूटे हुए पात्र व्यक्तियों की फैमिली आईडी शीघ्र जनरेट कराने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि जनपद की रैंकिंग में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, समस्त उपजिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page