सिकंदराराऊ (हसायन) 13 फरवरी । कोतवाली क्षेत्र के पुरदिलनगर मार्ग स्थित गांव बपंडई के अस्थाई बृहद गौ संरक्षण केंद्र में गुरुवार-शुक्रवार की रात अज्ञात बदमाशों ने ताला तोड़कर गोवंश चोरी का प्रयास किया। बंद बॉडी कैंटर वाहन से पहुंचे बदमाश गौशाला के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर निराश्रित गोवंशों को वाहन में भर रहे थे, तभी ग्रामीणों को भनक लग गई। ग्रामीणों के जागने और विरोध के चलते बदमाश मध्य प्रदेश नंबर का कैंटर वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर थाने ले आई। ग्रामीणों ने वाहन में बंधे करीब 12-13 गोवंशों को मुक्त कराया। ग्राम प्रधान भगवान सिंह बघेल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रधान के अनुसार बदमाशों की संख्या लगभग एक दर्जन थी और ग्रामीणों के विरोध व फैक्ट्री कर्मियों के सहयोग से उनकी योजना विफल हो गई। वाहन से शराब और पानी की बोतलें भी बरामद हुई हैं। प्रकरण में कोतवाली प्रभारी गिरीश कुमार गौतम ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी संजय सिंह व पुलिस उपाधीक्षक जैनेन्द्र नाथ अस्थाना ने गौशाला का निरीक्षण कर घटना की बारीकी से जांच की। बाहरी प्रदेश की गाड़ी के इतनी दूर तक पहुंचने को लेकर भी जांच की जा रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
यूजीसी बिल व एससी-एसटी एक्ट के विरोध
February 13, 2026
रेवेन्यू बार एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ता
February 13, 2026
आगरा रोड स्थित बिल्डिंग मटेरियल की दुकान
February 13, 2026
हाथरस में मैंडू रोड पर महाशिवरात्रि पर
February 13, 2026
पूर्व सांसद के कैंप कार्यालय में अनुभवी
February 13, 2026
नई आबकारी नीति को कैबिनेट की मंजूरी,
February 13, 2026
सीएम डैशबोर्ड पर खराब रैंकिंग को लेकर
February 13, 2026
Weather
Hathras
11:06 pm,
Feb 13, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

















