
हाथरस 13 फरवरी । हाथरस में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं। हजारों श्रद्धालु गंगाजल लेकर यात्रा कर रहे हैं। सिकंदराराऊ-मथुरा मार्ग पर सबसे अधिक भीड़ देखी जा रही है। गंगा घाट सोरों से आने वाले कांवड़ियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह विश्राम शिविर लगाए गए हैं। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया है। कई सामाजिक संगठन शिविर संचालन में सहयोग कर रहे हैं। चारों ओर ‘बम बम भोले’ और ‘ओम नमः शिवाय’ के जयकारे गूंज रहे हैं। कांवड़ियों की भीड़ के कारण शहर के कुछ हिस्सों में यातायात प्रभावित हुआ है। पुलिस प्रशासन कावड़ियों की यात्रा को सुगम बनाने में जुटा है। शिवालयों में भी महाशिवरात्रि की तैयारियां जोरों पर हैं। भोले बाबा के भक्त मंदिरों को सजा रहे हैं। स्थानीय बाजारों में पर्व को लेकर खरीदारी का माहौल है। लोग इस महापर्व से संबंधित पूजा अर्चना का सामान खरीद रहे हैं।

















