Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 फरवरी । हाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव शहजादपुर में पुरानी रंजिश के चलते गोलीबारी की घटना सामने आई है। हमलावरों ने एक युवक से मारपीट के बाद उसके घर के सामने फायरिंग की। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और गोलीबारी का एक वीडियो भी सामने आया है। शहजादपुर निवासी विकास दुबे ने चंदपा कोतवाली में दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि 11 फरवरी को दोपहर करीब 1 बजे गणेश सिटी, गिजरौली में नवीन उर्फ बिल्लू, अर्पित और शंभू ने उनके भाई अन्नू दुबे के साथ मारपीट की थी। मारपीट के पीड़ित का डॉक्टरी परीक्षण भी कराया गया है। विकास दुबे के अनुसार, 12 फरवरी को नवीन और अर्पित ने गांव में उन्हें, उनके पिता मुकेश और चाचा संजय को घेरकर गाली-गलौज की। उन्होंने धमकी दी कि अगर शिकायत की तो जान से मार देंगे। इसकी सूचना 12 फरवरी को ही थाने में दी गई थी। इसी रंजिश के चलते कल रात अर्पित और नवीन मोटरसाइकिल से विकास दुबे के घर के सामने आए। उन्होंने जान से मारने की नीयत से कट्टे से फायर किया। हमलावरों ने खुद को ‘बिल्लू ठाकुर’ बताते हुए कहा कि वे उन्हें जिंदा नहीं छोड़ेंगे और फिर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। पुलिस ने विकास दुबे की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page