Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 फरवरी । समाज कल्याण एवं शांति संगठन (स्वापो) द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के आधार पर हाथरस के सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने लोकसभा में क्षेत्र की रेल सेवाओं के विस्तार की मांग उठाई। इसके साथ ही उन्होंने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर हाथरस सिटी स्टेशन से संबंधित यात्री एवं व्यापारी हितों की समस्याओं से अवगत कराया। मांग संबंधी ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से डीआरएम इज्जतनगर को भी प्रेषित किया गया। ज्ञापन में प्रमुख रूप से मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से कानपुर के लिए दैनिक इंटरसिटी ट्रेन संचालित करने की मांग की गई है। वर्तमान में सीधी दैनिक ट्रेन उपलब्ध न होने के कारण यात्रियों और व्यापारियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। प्रस्ताव है कि ट्रेन सुबह लगभग 6 बजे मथुरा से रवाना होकर शाम तक वापस लौटे। इसी प्रकार मथुरा जंक्शन से बरेली के लिए भी दैनिक इंटरसिटी ट्रेन चलाने की मांग की गई है, जिससे व्यापारियों, नौकरीपेशा और दैनिक यात्रियों को सुविधा मिल सके। इसके अतिरिक्त कासगंज से मथुरा जंक्शन होते हुए नई दिल्ली तक नई रेलगाड़ी संचालित करने का प्रस्ताव रखा गया है, ताकि क्षेत्र की राजधानी से सीधी कनेक्टिविटी मजबूत हो सके। स्वापो संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सांसद अनूप प्रधान के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई है कि रेल मंत्री स्तर से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा, जिससे हाथरस की रेल सुविधाओं में विस्तार और क्षेत्र की प्रगति सुनिश्चित हो सके।

मांग करने वालों में स्वापो के रेलवे प्रकोष्ठ प्रभारी सौरभ वर्मा, संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सुनील बर्मन, नगर अध्यक्ष दिनेश सरदाना, जिला महामंत्री उत्कर्ष शर्मा, नगर महामंत्री लव तायल, कोषाध्यक्ष विष्णु मोहन वार्ष्णेय, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष केशव लाल अरोड़ा, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि वार्ष्णेय, जिला संगठन मंत्री मोहित गर्ग, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल (राया वाले), जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश बंसल, जिला उपाध्यक्ष श्रीमोहन वार्ष्णेय, जिला उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता (कोयला वाले), नगर उपाध्यक्ष मनीष गोयल, नगर उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, संरक्षक गोविन्द प्रसाद अग्रवाल, संरक्षक श्रीकिशन अरोड़ा (काके बाबु), संरक्षक विजय कृष्ण गर्ग, संरक्षक अशोक अग्रवाल (गोरई वाले), संरक्षक/धर्मिक प्रकोष्ठ प्रभारी प्रेम प्रकाश शर्मा (पागल गुरु), रेलवे प्रकोष्ठ प्रभारी सौरभ वर्मा (मोनू), उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ प्रभारी मनोज बूटिया, शिक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी मनीष अग्रवाल, पर्यावरण प्रकोष्ठ प्रभारी निशांत अग्रवाल, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ मोहित गर्ग, डॉ अमित साहनी, डॉ हर्ष गर्ग, डॉ अंकुल मित्तल, लखन मित्तल, अमित सबलोक, नितिन अग्रवाल (सर्वेश्वर फूड्स), पंकज अग्रवाल (हिंग वाले), कपिल कुमार अग्रवाल (चूना वाले), दीपक अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, विनोद मित्तल, मुकेश कुमार सिंघल (हुंडी वाले), नितिन वार्ष्णेय (बी.म.बी.), भगवत स्वरुप गर्ग, अजय कपूर, आलोक गुप्ता, गौरव बंसल, गौरव वर्मा, मनीष मित्तल, पियूष गुरहा, विकास अरोड़ा, अमित वार्ष्णेय, अमित अग्रवाल, आशीष बंसल, गोपाल दास वार्ष्णेय, मनमोहन शर्मा, नितिन बागला, पंकज अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, रघुनन्दन अरोड़ा, दक्ष अरोड़ा, जीतेन्द्र अग्रवाल, आयोग दीपक, आदि प्रमुख हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page