Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 फरवरी । जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमाण्डर रघुवीर सिंह (अ०प्रा०) ने जानकारी दी है कि जनपद हाथरस के भूतपूर्व सैनिकों एवं शहीद आश्रितों की समस्याओं के समाधान हेतु जिला सैनिक बन्धु बैठक का आयोजन जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में 18 फरवरी 2026 को अपरान्ह 12 बजे स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी सभागार, कलेक्ट्रेट में किया जाएगा। पूर्व सैनिकों एवं शहीद आश्रितों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी समस्याओं का पूर्ण विवरण सहित प्रार्थना पत्र 17 फरवरी तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, कलेक्ट्रेट में जमा कर दें तथा निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के समाधान का लाभ उठाएं।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page