Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 फरवरी । पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल एवं अभियोजन शाखा की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप अपहरण के एक मामले में दोषसिद्धि सुनिश्चित की गई। थाना हाथरस गेट पर पंजीकृत मु0अ0सं0 350/2012 धारा 363, 366 भादवि बनाम अन्नू देवी पुत्र फूल सिंह निवासी जोगिया, थाना हाथरस गेट के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया था। विवेचना गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया। न्यायालय में विचारण के दौरान मॉनिटरिंग सेल, जनपद हाथरस द्वारा सतत निगरानी एवं अभियोजन शाखा द्वारा प्रभावी पैरवी की गई। जिसके परिणामस्वरूप दिनांक 11 फरवरी को न्यायालय ADJ/FTC-01, हाथरस ने अभियुक्त अन्नू देवी को 04 वर्ष के कठोर कारावास एवं ₹12,000 के अर्थदंड से दंडित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page