Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 13 फरवरी । आज सिकंदराराऊ थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने करीम नगर बाग के पास से रोहित उर्फ चेंचू पुत्र शकील निवासी मोहल्ला सराय उम्दा वेगम थाना सिकन्द्राराऊ को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध तमंचा 315 बोर तथा जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 85/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page