Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 फरवरी । श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. सुषमा यादव के निर्देशानुसार काका हाथरसी कल्चरल क्लब के तत्वावधान में लोक नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने विभिन्न राज्यों के पारंपरिक लोकगीतों पर मनमोहक लोक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में मुस्कान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रभा द्वितीय और वैष्णवी शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। आरती, दीप्ति और कृष्णा को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में प्रो. रंजना सिंह, डॉ. अंजु आर्य एवं कु. नाहिद बी शामिल रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में कल्चरल क्लब प्रभारी डॉ. मधु, नेहा यादव, डॉ. प्रियंका सरोज, डॉ. रेनू सिंह एवं कु. रेशमा देवी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन डॉ. प्रियंका सरोज द्वारा किया गया। छात्राओं का उत्साहवर्धन करने हेतु पूर्व प्राचार्या डॉ. मीता कौशल सहित महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में विजेता छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page