Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 12 फरवरी । बिसावर में वीर गोकुला जाट की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय लोकदल ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित की। कार्यक्रम 14 फरवरी को बिसावर शीतगृह प्रांगण में होगा। रालोद के ब्रज प्रांत अध्यक्ष ब्रजेश चाहर ने बताया कि यह आयोजन क्षेत्र की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत को सम्मान देने का प्रयास है। ब्रजेश चाहर ने जानकारी दी कि 14 फरवरी को सुबह से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में प्रतिमा अनावरण के साथ-साथ एक जनसभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों का सम्मान भी किया जाएगा। चाहर ने कहा कि वीर गोकुला जाट ने मुगल शासन के खिलाफ संघर्ष कर ब्रज क्षेत्र की अस्मिता और स्वाभिमान की रक्षा की थी। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बताया कि बिसावर में उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित करने का उद्देश्य युवा पीढ़ी को उनके संघर्ष, साहस और त्याग से प्रेरणा दिलाना है। प्रेस वार्ता में वरिष्ठ रालोद नेता गिरेंद्र चौधरी ने कहा कि वीर गोकुला जाट केवल एक समाज के नहीं, बल्कि पूरे देश के नायक हैं। उनके जीवन से हमें अन्याय के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की। जिला पंचायत सदस्य सुआ पहलवान ने इस अवसर पर कहा कि बिसावर जैसे ऐतिहासिक क्षेत्र में वीर गोकुला की प्रतिमा स्थापित होना गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह प्रतिमा आने वाले समय में सामाजिक एकता और क्षेत्रीय गौरव का प्रतीक बनेगी। इस दौरान उम्मेद सिंह, दीपू चौधरी, महिपाल सिंह, जिलाध्यक्ष श्याम सिंह प्रधान, सुभाष चौधरी सहित अन्य रालोद कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे। सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि यह कार्यक्रम केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने वाला होगा। प्रेस वार्ता के अंत में ब्रजेश चाहर ने क्षेत्रवासियों से 14 फरवरी को बिसावर शीतगृह प्रांगण पहुंचकर वीर गोकुला जाट को श्रद्धांजलि अर्पित करने और इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनने का आह्वान किया।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page