सादाबाद 12 फरवरी । तहसील के गुरसौटी गांव में चल रही फार्मर रजिस्ट्री प्रक्रिया का निरीक्षण करने शुक्रवार को एसडीएम मनीष चौधरी पहुंचे। उन्होंने मौके पर अभिलेखों की जांच की और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर रजिस्ट्री की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान लेखपाल सूर्यजन सहित कई ग्रामीण और किसान उपस्थित थे, जिनमें भूपेंद्र सिंह चौहान, धर्मेंद्र सिंह परमार, विजय सिंह, धर्मवीर सिंह, महेंद्र सिंह, महेश चंद्र, शैलेंद्र सिंह प्रमुख थे। एसडीएम ने रजिस्ट्री से संबंधित दस्तावेजों का मिलान कराया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी पात्र किसान का नाम छूटना नहीं चाहिए। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री का मुख्य उद्देश्य किसानों का समग्र डेटा तैयार करना है। इससे शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से किसानों तक पहुंचाना सुनिश्चित होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस रजिस्ट्री से किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, कृषि अनुदान और ऋण सुविधा जैसी योजनाओं में पात्रता का निर्धारण सरल और त्रुटिरहित हो जाएगा। एसडीएम ने यह भी बताया कि रजिस्ट्री के दौरान भूमि अभिलेख, आधार विवरण और बैंक खाते की जानकारी का सही-सही मिलान कराया जाना चाहिए। यदि किसी किसान के दस्तावेजों में कोई त्रुटि है, तो उसे समय रहते ठीक करा लिया जाए, ताकि भविष्य में योजना का लाभ लेने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने लेखपाल और संबंधित कर्मचारियों को प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष रखने के निर्देश दिए। साथ ही, ग्रामीणों से अपील की कि वे स्वयं उपस्थित होकर अपनी जानकारी सत्यापित कराएं और किसी भी शंका की स्थिति में सीधे प्रशासन से संपर्क करें।निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने कुछ तकनीकी समस्याओं की जानकारी दी, जिस पर एसडीएम ने त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। प्रशासन की इस सक्रियता से किसानों में संतोष देखा गया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
अब यूपी बोर्ड के छात्रों को महंगी
April 6, 2026
हाथरस के लाला के नगला में सरेआम
April 6, 2026
हाथरस में शिक्षा का उजियारा फैलाने सड़कों
April 6, 2026
हाथरस जंक्शन रेलवे रोड पर अतिक्रमणकारियों का
April 6, 2026
प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों का
April 6, 2026
आधा दर्जन मुकदमों का शातिर अपराधी नशीले
April 6, 2026
Weather
Hathras
6:43 pm,
Apr 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























