हाथरस 12 फरवरी । कस्बे के मोहल्ला राजनगर नई बस्ती में हजारीलाल सक्सेना के मकान के पास एक सीमेंटेड बिजली का खंभा जमीन से चटक कर एक ओर झुक गया है। इससे खंभे पर लगे बिजली के तार भी झूलने लगे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। नागरिकों का कहना है कि यह खंभा कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में बंदरों का भी काफी प्रभाव है। यदि बंदर इस कमजोर खंभे या तारों पर चढ़ते हैं, तो यह टूटकर गिर सकता है। इससे जनहानि और संपत्ति को नुकसान पहुंचने का खतरा है। मोहल्लेवासी लगातार विद्युत विभाग से इस जर्जर खंभे को बदलवाने की मांग कर रहे हैं। रामगोपाल, विष्णु कुमार और राधेश्याम जैसे स्थानीय निवासियों ने बताया कि खंभे की वर्तमान स्थिति सुरक्षित नहीं है। बच्चों का घरों के बाहर खेलना, बुजुर्गों का आना-जाना और राहगीरों का गुजरना जोखिम भरा हो गया है। मोहल्लेवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं की गई, तो किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस संबंध में विद्युत विभाग के अवर अभियंता अजय कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को भेजकर खंभे की जांच करा ली गई है। खंभे को बदलवाने की प्रक्रिया शुरू करवाई जाएगी और जल्द ही नया खंभा लगाकर समस्या का समाधान किया जाएगा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
यूपी में 1.09 करोड़ मतदाताओं को नोटिस,
February 12, 2026
पंचायत चुनाव से पहले यूपी में बनेगा
February 12, 2026
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, नाले
February 12, 2026
सादाबाद : चटक कर झुका बिजली का
February 12, 2026
धार्मिक स्थलों से उतारे गए लाउड स्पीकर,
February 12, 2026
आठ दिन बाद भी मुख्य आरोपी गिरफ्त
February 12, 2026
सादाबाद : फॉर्मर रजिस्ट्री प्रक्रिया जांच के
February 12, 2026
Weather
Hathras
10:33 pm,
Feb 12, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

















