Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 12 फरवरी । सहपऊ थाना क्षेत्र के दौहई गांव में बुधवार रात एक 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार सुबह उसका शव घर से कुछ दूरी पर एक नाले में पड़ा मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सहपऊ कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान 50 वर्षीय अनीशा पत्नी सौखी खान के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, अनीशा के पति की छह माह पहले कैंसर से मौत हो चुकी है। उनके दोनों बेटे बाहर ईंट भट्ठों पर काम करते हैं। बुधवार देर रात अनीशा शौच के लिए घर से खेतों की ओर गई थी। उसका शव घर से लगभग 50 मीटर दूर बहने वाली एक नाली में औंधे मुंह पड़ा मिला। ग्रामीणों ने बताया कि शौच के लिए वह जिस डिब्बे को लेकर गई थी, वह घर के पास ही पड़ा मिला है, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सीओ सादाबाद अमित पाठक ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page