
हाथरस 12 फरवरी । हाथरस के मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गांव टिमरली में एक परचूनी दुकानदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव आज सुबह दुकान के अंदर फंदे पर लटका हुआ मिला। यह घटना तब सामने आई जब कुछ लोग सुबह खरीदारी के लिए दुकान पर पहुंचे। दुकान बंद देखकर उन्होंने अंदर झांका तो 55 वर्षीय श्रीनिवास पुत्र ज्ञानसिंह का शव फंदे से लटका हुआ पाया। सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की पहचान 55 वर्षीय श्रीनिवास पुत्र ज्ञान सिंह के रूप में हुई है। वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। परिवार के सदस्यों ने भी श्रीनिवास द्वारा यह कदम उठाने के पीछे के कारणों पर अनभिज्ञता जताई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

















