Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 12 फरवरी । ग्राम पंचायत पचौं के ग्रामीणों ने आंगनवाड़ी भवन निर्माण तथा गौशाला के लिए प्रस्तावित ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए गुरुवार को एसडीएम संजय कुमार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के बावजूद दबंगों द्वारा ग्राम पंचायत की भूमि पर कब्जा कर लिया गया है, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायत पचौं में आंगनवाड़ी भवन निर्माण के लिए तथा गौशाला के गोवंशों हेतु घास एवं चारे के रख-रखाव के लिए गाटा संख्या 272 एवं 529/1 भूमि प्रस्तावित है। आरोप है कि ग्राम पचौं निवासी रणवीर एवं जसवीर पुत्रगण सुनहरी लाल ने अपने सहयोगियों के साथ उक्त भूमि पर दबंगई के बल पर कब्जा कर लिया है। इसके चलते आंगनवाड़ी भवन निर्माण और गौशाला संबंधी कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए प्रस्तावित भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाए, ताकि शासन की विकास योजनाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो ग्राम पंचायत के विकास कार्य बाधित होंगे और ग्रामीणों को नुकसान उठाना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में चंद्रशेखर, सत्यदेव, प्रमोद कुमार, चंदन सिंह, अरुण, सीलेंदर, जितेंद्र, संजय, ललित सिंह, मंजू देवी, अंजली देवी, बिजनेस सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page