Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 फरवरी । शासन ने हाथरस तहसील क्षेत्र के 26 जर्जर ग्रामीण संपर्क मार्गों के नवीनीकरण के लिए लगभग 3.43 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इन सड़कों के सुधार से गांवों और कस्बों के बीच आवागमन सुगम होगा तथा लंबे समय से खराब मार्गों के कारण हो रही परेशानियों से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार प्रस्ताव के अनुसार चयनित मार्गों पर विशेष मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य कराया जाएगा। गौरतलब है कि इन संपर्क मार्गों की स्थिति काफी समय से दयनीय बनी हुई थी, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोग लगातार इन सड़कों की मरम्मत की मांग अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कर रहे थे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि शासन से स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। निविदाएं जारी कर ठेकेदारों का चयन किया जाएगा, जिसके बाद निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page