Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 फरवरी । पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में संचालित स्टूडेंट्स पुलिस एक्सपीरियंशल लर्निंग (SPEL) कार्यक्रम के तृतीय चरण के अंतर्गत आज बागला डिग्री कॉलेज एवं राजकीय विद्यालय कुरसण्डा, हाथरस से आए छात्र-छात्राओं को महिला थाना तथा स्थानीय आवासीय वृद्धा आश्रम मीतई का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। महिला थाना में प्रभारी SPEL निरीक्षक मुकेश बाबू, महिला थाना प्रभारी श्रीमती रितु तोमर एवं स्टाफ द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों, साइबर सुरक्षा, आपातकालीन सहायता प्रक्रिया तथा शिकायत पंजीकरण प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई और उन्हें सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने वृद्धा आश्रम पहुंचकर वरिष्ठ नागरिकों से संवाद किया, उनका हालचाल जाना, जीवन अनुभव सुने तथा फल व उपयोगी सामग्री भेंट कर सेवा, सम्मान और सहानुभूति का परिचय दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में सामाजिक जागरूकता, नैतिकता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा कानून की बुनियादी जानकारी विकसित करना है, साथ ही पुलिस कार्यप्रणाली, ट्रैफिक नियम, आपदा प्रबंधन एवं सामुदायिक जिम्मेदारियों के प्रति व्यावहारिक समझ प्रदान करना है। SPEL कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में जिम्मेदारी और जागरूकता का विकास हो रहा है तथा समाज और पुलिस के बीच सकारात्मक संबंध मजबूत हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page