Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 फरवरी । बिजलीघर की समस्याओं को लेकर प्रस्तावित धरना अब 16 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इस धरने में भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, मंडल अध्यक्ष निधि राज यादव, जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, गौरव पुंडीर, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत शर्मा सहित गांव के बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। धरने का उद्देश्य क्षेत्र की बिजली संबंधी समस्याओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना और मांगों को प्रभावी ढंग से उठाना है। संगठन का कहना है कि रोहित भाई की मृत्यु के चलते पूर्व निर्धारित धरना स्थगित कर दिया गया था, लेकिन अब किसान और ग्रामीण पुनः एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करने के लिए तैयार हैं। भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) के नेतृत्व में आयोजित यह धरना किसानों और ग्रामीणों के अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का प्रयास बताया जा रहा है। संगठन को उम्मीद है कि एकता और संघर्ष के बल पर उनकी मांगों को मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page