Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 फरवरी । अखिल भारतीय वैश्य महा संगठन के जिलाध्यक्ष लोकेश अग्रवाल और युवा जिलाध्यक्ष मोहन वार्ष्णेय अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय स्वर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. पंकज धवरैया से मुलाकात करने पहुंचे। आरोप है कि उपजिलाधिकारी श्री राज बहादुर सिंह के आदेश पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें मिलने से रोक दिया। संगठन ने इस पर नाराज़गी जताते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। संगठन ने कहा कि पं. पंकज धवरैया द्वारा यूजीसी के कथित काले कानून के विरोध में सवर्ण समाज के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए जो आंदोलन चलाया जा रहा है, उसे अखिल भारतीय वैश्य महा संगठन का पूर्ण समर्थन है। संगठन पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की कि यूजीसी से जुड़े कठोर एवं जनविरोधी प्रावधानों को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page