Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 फरवरी । महाशिवरात्रि पर्व (15 फरवरी 2026) के अवसर पर जनपद हाथरस में कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए 12 फरवरी 2026 प्रातः 8 बजे से 16 फरवरी 2026 तक रूट डायवर्जन लागू किया गया है। इस अवधि में कासगंज और बुलंदशहर से विभिन्न घाटों से जल लेकर शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने आने वाले श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए मध्यम और भारी वाहनों के आवागमन में परिवर्तन किया गया है। आगरा की ओर से आने वाले वाहन चौधरी चरण सिंह चौराहा/नगला भुस तिराहा (थाना चंदपा) से बाईपास होकर हतीसा पुल के रास्ते अलीगढ़ की ओर जाएंगे। अलीगढ़ की ओर से आने वाले वाहन रूहेरी तिराहा/प्रताप चौराहा (कोतवाली हाथरस गेट) से मथुरा-बरेली हाईवे होते हुए राया के रास्ते मथुरा और आगरा की ओर जाएंगे। सिकंदराराऊ की ओर से आने वाले वाहन हाथरस जंक्शन से मथुरा-बरेली हाईवे होते हुए रूहेरी/राया बाईपास से अलीगढ़, मथुरा और आगरा की ओर जाएंगे। मथुरा की ओर से आने वाले वाहन मुरसान चौराहा, हतीसा पुल और प्रताप चौराहा (इगलास रोड बाईपास) से होते हुए आगरा व अलीगढ़ जाएंगे। जलेसर की ओर से आने वाले वाहन चामड़ गेट चौराहा, डीआरबी तिराहा, मधुगढ़ी तिराहा और इगलास फाटक से होकर प्रताप चौराहा इगलास रोड बाईपास के रास्ते आगरा और अलीगढ़ जाएंगे। कासगंज की ओर जाने वाले मध्यम व भारी वाहन सर्दला पुल से बाईपास होकर एटा/अलीगढ़ के रास्ते अपने गंतव्य को जाएंगे, जबकि एटा की ओर से आने वाले वाहन अलीगढ़/एटा बाईपास से होकर आगे बढ़ेंगे। 12 से 16 फरवरी तक कासगंज से मथुरा रोड पर मध्यम व भारी वाहनों का आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहनों को आवश्यकतानुसार अनुमति दी जाएगी। प्रशासन ने आमजन से निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page