सादाबाद 11 फरवरी । कल 12 फरवरी को अंडर-15 बालक एवं बालिका कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किया जाएगा। ट्रायल आगरा राजमार्ग स्थित अखाड़ा भारत केसरी हरिकेश पहलवान कुश्ती अकैडमी में होगा। इसका उद्देश्य 17 से 19 फरवरी को वाराणसी के बाबतपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन करना है। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राहुल जैसवाल और सचिव अंकित कुमार ने बताया कि 12 फरवरी को सुबह आठ बजे से नौ बजे तक पहलवानों का वजन लिया जाएगा। इसके बाद सुबह 10 बजे से कुश्ती मुकाबले शुरू हो जाएंगे। ट्रायल में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों का अंडर-15 आयु वर्ग का होना अनिवार्य है। इसमें वर्ष 2011, 2012 और 2013 में जन्मे खिलाड़ी ही शामिल हो सकते हैं। उन्हें चिकित्सकीय प्रमाण पत्र या माता-पिता द्वारा स्वयं लिखित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। आयु और अधिवास का सत्यापन आधार कार्ड, पासपोर्ट या जन्म प्रमाण पत्र से किया जाएगा। वजन में एक किलोग्राम की छूट दी जाएगी। भारवर्ग इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं- ग्रीको-रोमन (बालक) में 38, 41, 44, 48, 52, 57, 62, 68, 75, 85 किलोग्राम। फ्री स्टाइल (बालिका) में 33, 36, 39, 42, 46, 50, 54, 58, 62, 66 किलोग्राम। जिला कुश्ती संघ ने सभी अखाड़ा व कुश्ती अकैडमी संचालकों, उस्तादों और गुरु-खलीफाओं से अपील की है कि वे अपने प्रतिभाशाली बच्चों को समय से प्रतियोगिता स्थल पर लेकर पहुंचें। संघ ने सभी खिलाड़ियों से अनुशासन और समय पालन के साथ भाग लेने का आग्रह किया है, ताकि जिले से सर्वश्रेष्ठ पहलवानों का चयन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भेजा जा सके।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
खून की कमी से मासूम की मौत,
April 5, 2026
जाफराबाद में अवैध रूप से काटे 12
April 5, 2026
प्लॉट पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद,
April 5, 2026
हाथरस की बेटी का मथुरा में उत्पीड़न,
April 5, 2026
दहेज की खातिर विवाहिता को बेरहमी से
April 5, 2026
सिकंदराराऊ-जलेसर मार्ग पर बालू से भरा ट्रक
April 5, 2026
Weather
Hathras
10:27 pm,
Apr 5, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















