Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 11 फरवरी । बिसावर में एसबीजे इंटर कॉलेज के निकट मथुरा-सादाबाद मार्ग पर जाट समिति द्वारा स्थापित वीर गोकुला जाट की प्रतिमा का अनावरण 14 फरवरी को होगा। केंद्रीय मंत्री एवं रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता गिरेंद्र चौधरी, जिला अध्यक्ष श्याम सिंह प्रधान और युवा रालोद के जिला अध्यक्ष महिपाल सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी गांव-गांव जनसंपर्क कर रहे हैं। नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है। वरिष्ठ नेता गिरेंद्र चौधरी ने बताया कि प्रतिमा अनावरण के बाद एक विशाल जनसभा का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। उन्होंने क्षेत्र की समस्त सरदारी और युवाओं से कार्यक्रम में सहभागिता करने का अनुरोध किया है। जाट समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि वीर गोकुला जाट का जीवन त्याग, साहस और स्वाभिमान का प्रतीक है। उनकी प्रतिमा नई पीढ़ी को प्रेरणा देगी। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए स्वागत, मंच सज्जा और यातायात व्यवस्था की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। गांव बिसावर सहित आसपास के क्षेत्रों में इस आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page