Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 11 फरवरी । कस्बे के प्रसिद्ध मिठाई विक्रेता की खराब मिठाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में मिठाई की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए थे। शिकायतकर्ता ने खाद्य विभाग को इसकी मौखिक सूचना भी दी थी। शिकायत के बाद बुधवार दोपहर एफएसएसएआई अधिकारी युद्धवीर सिंह अपनी टीम के साथ कस्बे की उक्त मिठाई की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने दुकान से मिल्क केक का नमूना लिया। इस दौरान शिकायतकर्ता को भी मौके पर बुलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि शिकायतकर्ता अपने साथ खराब मिठाई के केवल चार पीस लाए थे, जो नमूने के लिए पर्याप्त नहीं थे। नियमों के अनुसार, जांच के लिए लगभग एक किलोग्राम मिठाई का नमूना लिया जाता है। इसलिए, विभाग ने दुकान पर मौजूद मिठाई से ही सैंपल लेकर उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया शुरू की। एफएसएसएआई अधिकारी युद्धवीर सिंह ने यह भी बताया कि शिकायतकर्ता ने वीडियो वायरल करने के बाद उसे डिलीट कर दिया है। इससे संदेह की स्थिति उत्पन्न हुई है। विभाग इस बात की भी जांच कर रहा है कि वीडियो किस उद्देश्य से वायरल किया गया था। अधिकारी ने कहा कि यदि जांच में यह पाया जाता है कि वीडियो विभाग या दुकानदार को बदनाम करने के इरादे से फैलाया गया था, तो इसे वायरल करने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जोर दिया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करेगा और नियमों के अनुसार पूरी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page