Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 फरवरी । जनपद के चंदपा क्षेत्र स्थित ग्राम परसारा में एक अनोखी शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। यहां बुधवार को विक्रम सिंह अपनी दुल्हन गायत्री राघव को हेलीकॉप्टर से विदा कराकर गांव लाए। जैसे ही हेलीकॉप्टर गांव में उतरा, उसे देखने के लिए ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्रों से भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जानकारी के अनुसार ग्राम परसारा निवासी कैलाश सिंह के पुत्र विक्रम सिंह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। उनका विवाह मथुरा जनपद के तेहरा (तहसील मांट) निवासी हरी सिंह की पुत्री गायत्री राघव के साथ तय हुआ था। 10 फरवरी 2026 को विवाह संपन्न होने के बाद 11 फरवरी 2026 को दोपहर लगभग 1:30 बजे दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से हुई और वर-वधू ग्राम परसारा के मजरा नगला खिरनी में उतरे। हेलीकॉप्टर के गांव में उतरते ही लोगों में उत्साह देखने लायक था। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मनोज सिसोदिया एडवोकेट ने उपस्थित रहकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया। साथ ही एडवोकेट अशोक कुमार, पप्पी पहलवान, श्यामवीर सिंह, धारा सिंह, प्रमोद कुमार, सुजान सिंह, अर्जुन सिंह, मोमीन खान, इकरार खान, शीनू परवेज खान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पहली बार हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई हुई है, जिससे यह शादी लंबे समय तक यादगार बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page