
हाथरस 11 फरवरी । जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में आगामी शिवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान रणधीर सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान के तहत अलीगढ़ रोड, आगरा-सादाबाद रोड एवं मथुरा रोड स्थित ढाबों, होटलों एवं रेस्टोरेंटों का निरीक्षण किया गया। प्रतिष्ठानों पर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने, ताजा भोजन परोसने, रेट लिस्ट प्रदर्शित करने, परिसर में पर्याप्त रोशनी रखने तथा वाहनों की पार्किंग सड़क से दूर व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए गए। अलीगढ़ रोड स्थित बाबा ढाबा, श्री भगवान ढाबा, चौधरी ढाबा (रूहल समामाई), श्री बजरंग रेस्टोरेंट (हनुमान चौकी के निकट), चटोरी गली रेस्टोरेंट (सासनी) की जांच की गई। इसी क्रम में आगरा-सादाबाद रोड पर आशु ढाबा, पंडित ढाबा एंड फैमिली रेस्टोरेंट, ईडन गार्डन फैमिली रेस्टोरेंट, लकी ढाबा एवं कान्हा ढाबा का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए गए। मुरसान रोड पर अर्पिता ढाबा, सरपंच ढाबा, अविसी फैमिली ढाबा एंड रेस्टोरेंट, जीएस फैमिली रेस्टोरेंट, एलोरा चौराहा स्थित हरीश पुत्र खेमकरण (मिठाई-नाश्ता), आनंद स्वरूप पुत्र महिपाल (मिठाई-नाश्ता), दिनेश पुत्र राम अवतार सिंह (मेंदू ढाबा), लायक सिंह पुत्र जानकी प्रसाद (देवी नगर जंक्शन), अमित रमेश पाल (देवी नगर, हाथरस जंक्शन नाश्ता-चाय) का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए। तहसील सादाबाद क्षेत्र स्थित श्री श्याम बाबा स्वीट हाउस के विरुद्ध प्राप्त शिकायत के आधार पर निरीक्षण किया गया। मिलावट के संदेह में मिल्क केक का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया। इसके अतिरिक्त प्राथमिक विद्यालय नगला रत्ना में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की जांच की गई। तैयार तहरी का सर्वे नमूना लिया गया तथा विद्यालय में उपस्थित 50 बच्चों को आईईसी गतिविधि के अंतर्गत मिलावट की पहचान एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर यह निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेगा और मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।














