Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 फरवरी । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में सोमवार को जिला बीएसए कार्यालय पर शिक्षकों ने जोरदार, लेकिन शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि शिक्षक समाज के प्रति दोगला रवैया अपनाया जा रहा है तथा TET को लेकर अनावश्यक और जबरन दबाव बनाया जा रहा है। इसी के विरोध में केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि एक ओर सरकार शिक्षक को “राष्ट्र-निर्माता” कहती है, वहीं दूसरी ओर उसी शिक्षक को अपमानित कर दबाव और भय के माहौल में कार्य कराने की कोशिश की जा रही है। यह न केवल शिक्षक सम्मान के खिलाफ है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था के साथ भी खिलवाड़ है। प्रदर्शन के दौरान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन के समक्ष दो मुख्य मांगें रखीं कि शिक्षकों पर TET को लेकर बनाया जा रहा जबरन दबाव तत्काल बंद किया जाए तथा TET प्रकरण पर शिक्षक समाज के खिलाफ दोहरे बयान और अपमानजनक भाषा पर सख्त रोक लगाई जाए। संघ ने चेतावनी दी कि यदि शिक्षक-विरोधी रवैया नहीं बदला गया, तो आंदोलन जनपद स्तर से निकलकर देशव्यापी रूप ले सकता है, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

प्रदर्शन में शामिल शिक्षक

प्रदर्शन में सुरेश कुमार शर्मा, कन्हैया लाल शर्मा, कुलदीप सिंह, मोहित सेंगर, नीरज शर्मा, योगेश, माधव उपाध्याय, गौरव पचौरी, अंकुश राना, राजपाल, तुलसी प्रसाद, महेश कुमार, हरगोविंद, असरफ अली, शालिनी शर्मा, नरेंद्र पाराशर, शशी कुमार कुलश्रेष्ठ, नरेश मीणा, विनय प्रताप सिंह, विकास सिंह, विवेक सिंह, मनोज मीणा, मोहित उपाध्याय, अमित पचौरी, अंजना कुलश्रेष्ठ, अंशु सिंह, सपना सिंह, हेमलता, निशा वार्ष्णेय, ममता कुशवाहा, रुपेश सिंह, बबलू कुमार, खुशबू शर्मा, शिप्रा वार्ष्णेय, सुधा कुमारी, ममता तिवारी, ममता सेंगर, सीमा, अखिलेश शर्मा, पुष्पेंद्र सारस्वत, सचिन अग्रवाल, विनोद शर्मा, मुनेंद्र कौशिक, प्रभाकर शर्मा, गौरव शर्मा, संजीव राघव, सुल्तान सिंह, प्रेमवीर सिंह, खेमचंद, राहुल शर्मा, कृष्णा, संजीव शर्मा, अश्विनी लवानिया, गिरेन्द्र सिंह, बीरेन्द्र पाल सिंह, लाल बहादुर, नीरज नरेश श्रोती, जितेंद्र पाल सिंह, प्रवीण कुमार, अरुण कुमार, अरुण पचौरी, विजय कुमार, नीरज कुमार, मनोज कुमार शर्मा, यतेंद्र पाठक, अजय अग्रवाल, योगेश सिंह, गिरीश वार्ष्णेय, वीरेंद्र उपाध्याय, मधुर दीक्षित, भगवत, कृष्ण कुमार सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page