Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 फरवरी । पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने किया थाना अध्यक्ष सादाबाद योगेश कुमार सहित उपनिरीक्षक विजय कुमार कस्टविल हरीश पाल को लाइन हाजिर भारतीय सेना के जवान की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक ने सख्त कार्रवाई की है। सादाबाद के कोतवाली प्रभारी योगेश कुमार, उप निरीक्षक विजय कुमार और कॉन्स्टेबल हरीश पाल लोहिया को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। जबकि फरार हत्यारोपियों पर इनाम की घोषणा की गई है। यह घटना थाना सादाबाद क्षेत्रान्तर्गत आगरा अलीगढ़ रोड पर चंद्रा फार्म हाउस के पास हुई थी। 5 फरवरी को दिनदहाड़े सेना के जवान अखिलेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में अब तक दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, आठ अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। इसे लेकर मृतक के परिजन उच्च स्तर पर शिकायत कर चुके हैं। फरार चल रहे इन आठ अभियुक्तों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनाम घोषित किए गए अभियुक्तों में रमेश पुत्र सुनहरीलाल निवासी समदपुर, थाना सादाबाद, जगवीर पुत्र सुनहरीलाल निवासी समदपुर थाना सादाबाद, अंकित पुत्र सुरेश निवासी समदपुर थाना सादाबाद, केके पंडित उर्फ कमलकांत गौतम पुत्र शिवकुमार निवासी समदपुर, थाना सादाबाद, भोला उर्फ भोलू पुत्र पप्पू निवासी समदपुर, थाना सादाबाद, विक्रम उर्फ विक्की पुत्र रमेश निवासी समदपुर, थाना सादाबाद, गब्बर पुत्र दिनेश निवासी समदपुर थाना सादाबाद, हेमंत पुत्र जगवीर निवासी समदपुर, थाना सादाबाद शामिल हैं।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page