Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 फरवरी । बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल, हाथरस के होनहार विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया। इन विद्यार्थियों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए विकास भवन, हाथरस में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सीडीओ द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में विद्यालय के विद्यार्थियों ने नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तथा गायन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की। सम्मान समारोह के पश्चात विद्यार्थियों को विकास भवन का शैक्षिक भ्रमण भी कराया गया, जहाँ उन्होंने विभिन्न शासकीय विभागों की कार्यप्रणाली, योजनाओं एवं प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विद्यार्थियों को अधिकारियों से सीधे संवाद करने का भी अवसर मिला। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देता है और उन्हें शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में निरंतर आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करता है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन एवं विद्यालय की प्रेरणादायक शिक्षण व्यवस्था का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page