
हाथरस 10 फरवरी । मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में दिव्यांगजन रोज़गार अभियान 2.0 के अंतर्गत आज प्रातः 11 बजे से सेवायोजन कार्यालय हाथरस में पात्र एवं इच्छुक दिव्यांगजनों को रोजगार एवं स्वरोजगार के माध्यम से लाभान्वित किये जाने हेतु रोजगार मेला का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में नौ दिव्यांग लाभार्थियो द्वारा रोजगार मेले में प्रतिभा किया गया। चार स्थानीय औद्योगिक इकाइयों द्वारा रोजगार मेले में 9 प्रतिभागियों के सापेक्ष दो लाभार्थियों रोजगार हेतु चयनित किया गया। इस मौके पर जिला समन्वयक रोहिताश सिंह, उपयुक्त जिला उद्योग केंद्र, सेवायोजन अधिकारी एवं एम आई एस मैनेजर निर्मल किशोर मिश्रा उपस्थित रहे।






















