
सासनी 10 फरवरी । कोतवाली क्षेत्र के गांव सहरपुरा में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई इतना ही नहीं दोनों पक्षों के करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर हालत गंभीर होने के कारण पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दरअसल सहजपुरा श्रीदेवी अपने पुत्र के साथ कस्बा में दवा लेने के लिए आ रही थी गांव के बाहर कुछ लड़के क्रिकेट खेल रहे थे उसने अपने लड़के से घर जाने को कहा तो लड़कों ने उसके मूंक बधिर लड़के को पीट दिया । जब महिला ने अपने बच्चों को बचाने का प्रयास किया तुम लोगों ने महिला एवं उसके बेटों को पीटना शुरू कर दिया। मामला इतना तूल पकड़ गया के दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे इतना ही नहीं की फरसे भी चले । जिसमें 13 वर्षीय यीशु 40 वर्षीय सतीश कुमार 18 वर्षीय अंकुश 16 वर्षीय कुलदीप 18 वर्षीय अनु एवं दूसरे पक्ष से 23 वर्षीय विवेक 25 वर्षीय नूतन 28 वर्षीय गौरव 16 वर्षीय अंकित 20 वर्षी अश्विनी एवं एक दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरा तफरी मच गई। गांव में खूनी संघर्ष होने लगा इतना ही नहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आए लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी जमकर मारपीट की। जिसमें यीशु की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 18 वर्ष की अनु ने बताया कि लोगों ने उनके गुप्तांग में लात मारी है जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुई है सतीश को भी गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर पंकज कुमार का कहना है कि सभी अधिकतर घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा

















