Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 10 फरवरी । सिकंदराराऊ में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव ध्वजारोहण मंच पर एक भव्य एवं प्रेरणादायक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सह प्रभारी भावना दीदी ने की। कार्यक्रम में सिकंदराराऊ कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा, सब-इंस्पेक्टर रामभरोसे सिंह सहित ब्रह्माकुमारी बहनों ने शिवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए और शिव संदेश प्रस्तुत किया। इस अवसर पर ग्राम मई से मिथिलेश बहन, मुरसान से बी.के. बबीता बहन, चंदपा से बी.के. पूजा बहन तथा सिकंदराराऊ से बी.के. अनीता बहन ने भावपूर्ण एवं प्रेरक विचार रखे। कार्यक्रम को सफल बनाने में भ्राता जयप्रकाश, राजपाल, राजकुमार (राजू), धर्मवीर (पप्पू), विकास तथा बहनें मीना, रेनू, शशि, पूनम, कमलेश, निशा, विशाखा, मृदुला सहित प्रकाशवती माता, भगवान देवी माता और रुक्मणि माता का विशेष योगदान रहा। जिरोली खुर्द, माड़ी, पुरदिलनगर, नगला धाती, वरसामई सहित आसपास के ग्रामों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें एवं भाई उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में आध्यात्मिक उल्लास, अनुशासन और शिव संदेश की दिव्य अनुभूति देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page