Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 फरवरी । शहर के आवास विकास सेक्टर-1 स्थित मकान संख्या 207 के सामने नाली और खरंजा न बनाए जाने तथा नल की पाइप टूटने के कारण क्षेत्र के हालात बदतर हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है और बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। क्षेत्रवासियों ने कई बार संबंधित विभागों में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। नाली व्यवस्था न होने के कारण बरसात या पानी छोड़ने पर सड़क पर जलभराव हो जाता है, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी जी.डी. शर्मा ने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र नाली-खरंजा का निर्माण कराया जाए और टूटी हुई नाल पाइप को तुरंत दुरुस्त किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page