Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 फरवरी । हाथरस जिले के थाना मुरसान क्षेत्रांतर्गत किला मढैया कस्बा में 8 फरवरी को हुई सड़क दुर्घटना में लगभग 3 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत के बाद असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव की घटना में 26 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में अर्टिगा वाहन के चालक की लापरवाही के कारण बच्चा घायल हुआ और जिला अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों और ग्रामवासियों ने वाहन चालक और कंडक्टर की गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाने के सामने जाम लगाया। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने रेलवे लाइन पर रखे पत्थरों से थाने पर पथराव किया। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना मुरसान को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। 09 फरवरी को थाना मुरसान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने निन्नूमल, कमल सिंह, रमन, काका, संतोष, राहुल, गोपाल, छोटेलाल, हरी सिंह, लवकुश उर्फ़ लप्पू, राम बाबू, बब्लू, धीरज और 12 महिलाओ को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक वी.पी. गिरी एवं उनकी टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page