Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 फरवरी । विकास खंड मुरसान कार्यालय परिसर में क्षेत्र पंचायत निधि मुरसान द्वारा निर्मित पेयजल टंकी का लोकार्पण बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सीमारामवीर उपाध्याय एवं ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय की गरिमामयी उपस्थिति में फीता काटकर किया गया। इस पेयजल टंकी के निर्माण से विकास खंड कार्यालय आने वाले किसानों, आम नागरिकों एवं राहगीरों को शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी मुरसान देवेंद्र सिंह, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता निर्दोष कुमार, लेखाकार सोमेंद्र शर्मा, एडीओ आईएसबी ज्ञानदीप शर्मा सहित विकास खंड कार्यालय का समस्त स्टाफ, स्थानीय नागरिक एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने पेयजल टंकी निर्माण को जनहित में एक सराहनीय पहल बताते हुए क्षेत्र पंचायत निधि एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page