सादाबाद 09 फरवरी । क्षेत्र के ग्राम जारऊ में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती श्रद्धा, उत्साह के साथ मनाई गई। विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े, जिससे आयोजन ऐतिहासिक बन गया। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री एवं गौ सेवा आयोग के चेयरमैन डॉ. धर्मवीर प्रजापति कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि चुनाव में लोगों को किसी भी प्रकार के प्रलोभन से दूर रहना चाहिए। जब मतदाता लालच से ऊपर उठकर वोट करेगा, तभी अच्छे प्रतिनिधि का चुनाव होगा और अगले पांच वर्षों में क्षेत्र का समुचित विकास संभव हो सकेगा। विश्व हिंदू महासंघ की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्षा स्मिता भंडारी नेपाल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने संत रविदास के विचारों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया और कहा कि उनके संदेश आज भी सामाजिक समरसता और समानता का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने संगठन की गतिविधियों और हिंदुत्व को मजबूत व एकजुट करने के प्रयासों की जानकारी दी। मुख्य वक्ता श्याम बिहारी गुप्ता ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन हमें जाति, भेदभाव और ऊंच-नीच से ऊपर उठकर मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रदेश अध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ भिखारी प्रजापति ने बताया कि संतों द्वारा दिया गया सामाजिक समरसता का संदेश ही हिंदुत्व का मूल आधार है, जिसे गोरखपुर से पूरे प्रदेश में फैलाया जा रहा है। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का प्रबंध किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समन्वयक प्रभारी शरद प्रजापति, प्रदेश मंत्री अंकित उपाध्याय, विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्राम पंचायत जारऊ के नागरिकों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संपूर्ण आयोजन शरद परमार द्वारा किया गया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मथुरा-बरेली हाईवे पर स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार
February 9, 2026
हाथरस के आलू किसानों के लिए खुशखबरी,
February 9, 2026
हाथरस में ग्राउंडवाटर की स्थिति चिंताजनक :
February 9, 2026
हाथरस में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष
February 9, 2026
सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए जागरूक
February 9, 2026
सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में सात
February 9, 2026
मुरसान ब्लॉक परिसर में पेयजल टंकी का
February 9, 2026
Weather
Hathras
9:53 pm,
Feb 9, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

















